CG News : छत्तीसगढ़- झारखंड बॉर्डर के ओरसा घाट बस हादसा मामला.! घायल मरीजों से मिलने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री नेताम..पढ़ें पूरी ख़बर

.

Chhattisgarh News/अंबिकापुर। बीते दिनों छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर महुआडांड़ के ओरसा घाट में हुए बस हादसे में घायल मरीजों से मिलने शुक्रवार को कृषि मंत्री रामविचार नेताम अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

वहीं, उन्होंने भर्ती 14 पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की तथा उन्हें 5-5 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से इलाज की स्थिति के बारे में पूछा तथा हर संभव चिकित्सा सहायता और सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने अस्पताल अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का भी निरीक्षण कर मरीजों हेतु व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का अवलोकन किया।

फिलहाल, अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि भर्ती सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है। भर्ती मरीज़ों में से 21 मरीजों को सफल उपचार पश्चात् छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया है एवं 3 मरीजों को उपचार हेतु रायपुर रेफर किया गया है।वर्तमान में कुल 14 मरीजों का इलाज चल रहा है, सभी मरीजों की स्थिति बेहतर है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment