
.
CG Breaking News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार से जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वह तूता पहुंचकर ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का भूमिपूजन कर आधारशिला रखेंगे. इसके बाद डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा माह – 2026’ के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
वहीं, इसके बाद वह दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे. पत्थलगांव विकासखंड के नगर पंचायत कोतबा में विकासकार्यों का लोकार्पण करेंगे. सीएम आज रात्रि विश्राम गृह ग्राम बगिया में ही करेंगे.
चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन
ज्ञात हो कि, नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-23 माना-तूता में प्रस्तावित चित्रोत्पला फिल्म सिटी और ट्रायबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शनिवार को सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. राज्य में फिल्म टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की कैपिटल इन्वेस्टमेंट के लिए राज्यों को विशेष सहायता-ग्लोबल स्तर के आइकॉनिक पर्यटन केन्द्रों का विकास योजना के अंतर्गत इन दोनों परियोजनाओं की मंजूरी दी गई है.
सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन आज
दरअसल, सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन आज होने जा रहा है. पं. दीनदयाल सभागार में आयोजित समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव शामिल होंगे.
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का दौरा करेंगे मंत्री जायसवाल
बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह ग्राम पंचायत लाई में आयोजित ‘विकसित भारत जी राम जी’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद ग्राम पंचायत मेरो पहुंचकर कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होंगे.










