Sports News : RCB अगर इतना स्कोर बनाती तो..WPL 2026 में पहली हार झेलने पर छलका कप्तान Smriti Mandhana का दर्द

.

Smriti Mandhana RCB vs DC: आरसीबी को WPL 2026 में पहली हार दिल्ली कैपिटल्स के हाथों झेलनी पड़ी है। जानिए, विजय रथ रुकने के बाद कप्तान स्मृति मंधाना क्या कुछ कहा?
स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में पहली हार का मुंह देखा है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शनिवार को बड़ौदा के बीसीए स्टेडियम में आरसीबी को सात विकेट से धूल चटाई। ऐसे में आरसीबी का लगातार पांच मैचों से चला आ रहा विजय रथ रुक गया। हालांकि, आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है। डीसी ने टॉस जीतने के बाद मंधाना ब्रिगेड को 109 रनों पर ढेर किया। दिल्ली ने 110 रनों का टारगेट 15.4 ओवर में चेज किया। आरसीबी की ओर से मंधाना (38) ने सर्वाधिक रन बनाए। राधा यादव ने 18 जबकि जॉर्जिया वॉल ने 11 रनों का योगदान दिया। तीनों को छोड़कर आरसीबी के अन्य प्लेयर दहाई अंक में भी नहीं पहुंचे। मंधाना का पहली हार झेलने पर दर्द छलका। उन्होंने कहा कि आरसीबी अगर 140 प्लस का स्कोर बनाती तो कहानी कुछ और हो सकती थी।

मंधाना ने मैच के बाद कहा, ”ऐसे टूर्नामेंट में आप प्लेऑफ से पहले हारते हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि हमारी तैयारी अच्छी है।। हम पॉजिटिव रहकर आगे बढ़ेंगे। हमने अभी तक बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है। हमारा बस एक दिन खराब था। हम सीखेंगे और मजबूत होकर वापसी करेंगे। मुझे लगता है कि बड़ौदा में विकेट हर दिन अलग खेल रहा है। आज विकेट थोड़ा ज्यादा स्पॉन्जी था। हम उसके हिसाब से ढल नहीं पाए। 160, 170, शायद 140 प्लस भी अच्छा स्कोर होता। लेकिनहमारे बॉलर्स को श्रेयस जाता है। उन्होंने बहुत अच् प्रदर्शन किया। फ़ील्डिंग और बैटिंग में हम और बेहतर कर सकते थे। हमारी फील्डिंग और बैटिंग में कुछ चीजें हैं, जिनपर हम काम करेंगे और सही फैसले लेंगे।”


आरसीबी कप्तान आगे बोलीं, ”जैसा कि मैंने कहा बतौर कप्तान यही चाहती कि प्लेऑफ के बजाय खराब दिन यहीं आए। आज टूर्नामेंट में सबसे मुश्किल विकेट में से एक रहा। अगर पावरप्ले में तीन-चार विकेट ले लेते तो मौका बन सकता था। हम बैटिंग में 30-40 रन शॉर्ट थे। हलांकि, यह क्रिकेट का खेल है। मैं सभी बॉलर्स से वाकई खुश हूं।” उन्होंने टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन करने वाली बॉलर सयाली सतघरे और लॉरेल बेल की प्रशंसा की। सतघरे ने डीसी मैच में पावरप्ले में दो शिकार किए। मंधाने ने कहा, ”सायली पावरप्ले में हमारे लिए शानदार रही है और बेली भी। दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन हैं, जिसमें एक गेंद को बाहर निकालती है, दूसरा उसे अंदर लाती है। हमने सच में बहुत अच्छी शुरुआत की। कुछ चीजें हैं जिनमें हम निश्चित रूप से बेहतर हो सकते हैं।”

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment