WPL 2026 : आज गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस.! कौन जीतेगा WPL 2026 का 19वां मैच? यहां देखें मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी

.

Gujarat Giants vs Mumbai Indians Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 19वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार, 30 जनवरी को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।


गौरतलब है कि WPL 2026 के मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.2 ओवर में 193 रनों का लक्ष्य हासिल करके गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में MI के लिए कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों पर नाबाद 71 रनों की पारी खेली थी।


GG-W vs MI-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – शुक्रवार, 30 जनवरी 2026
समय – 07:30 PM IST
वेन्यू – वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी

BCA Stadium, Kotambi Vadodara Pitch Report

WPL 2026 में वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक सात मुकाबले हुए हैं जिसमें से तीन रन डिफेंड और चार रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 रन है। बात करें इस मैदान हुए आखिरी मुकाबले की तो उसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 13.1 ओवर में 144 रनों का लक्ष्य हासिल करके यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

GG-W vs MI-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल – 08
मुंबई इंडियंस – 08
गुजरात जायंट्स – 00

GG-W vs MI-W, WPL 2026 : Where to Watch?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

गुजरात जायंट्स की टीम से सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, और हेली मैथ्यूज अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

GG-W vs MI-W Probable Playing XI

Gujarat Giants Probable Playing XI: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका अहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।


Mumbai Indians Probable Playing XI: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, संस्कृति गुप्ता, राहिला फ़िरदौस (विकेटकीपर), पुनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

1 thought on “WPL 2026 : आज गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस.! कौन जीतेगा WPL 2026 का 19वां मैच? यहां देखें मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी”

Leave a Comment