
.
IND vs NZ 5th T20I : भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रनों से मात दी। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती।
IND vs NZ 5th T20I : भारत ने न्यूजीलैंड को शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांचवें मुकाबले में 46 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती। भारत ने 5वें मैच में ईशान किशन की दमदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 271 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम फिन एलन की दमदार पारी के बावजूद 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 225 रन ही बना सकी।
272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार शुरुआत की। हालांकि पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। फिन एलन 38 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हुए। एलन ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। एलन और रविंद्र के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 100 रन की साझेदारी हुई। ग्लेन फिलिप्स ने 6 गेंद में सात रन बनाए। रचिन रवींद्र 17 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर खाता नहीं खोल सके। बेवन जैकब्स ने सात रन बनाए। काइल जैमीसन 9 और डेरिल मिचेल 26 रन बनाकर आउट हुए। लॉकी ने तीन रन बनाए। रिंकू सिंह ने ईश सोढ़ी को आउट करके न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए। अक्षर ने तीन और वरुण-रिंकू को एक-एक विकेट मिला।
भारतीय टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें मैच में ईशान किशन की दमदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी चुनने वाली मेजबान टीम के लिये ईशान ने 43 गेंद में 103 और सूर्यकुमार ने 30 गेंद में 63 रन बनाये। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 31 के स्कोर पर संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। संजू सैमसन 6 गेंद में 6 रन ही बना सके। संजू सीरीज में 5 मैचों में 46 रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 16 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में 63 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने ईशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 गेंद में 137 रन जोड़े। ईशान किशन ने 42 गेंद में शतक मारा है। ईशान किशन 43 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए। ईशान ने अपनी पारी में 6 चौके और 10 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में 42 रन की पारी खेली। उन्होंने एक चौका और चार छक्का लगाया। रिंकू सिंह 8 और शिवम दुबे 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन ने दो विकेट लिए।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन):
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
भारत (प्लेइंग इलेवन):
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह










