👇
Chhattisgarh News/महासमुंद। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिला महासमुंद अंतर्गत ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर के दौरे पर रहेंगे।

बता दें कि, मुख्यमंत्री साय शाम 4:00 बजे रायपुर हेलीपेड से प्रस्थान कर शाम 4:20 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान सिरपुर हेलीपेड पहुंचेगे तथा 4:30 बजे सिरपुर महोत्सव कार्यक्रम शामिल होंगे। तत्पश्चात शाम 6:05 बजे वे सिरपुर हेलीपेड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।










