CG Breaking : आज से राजिम कुंभ मेला शुरू..श्रद्धालुओं के लिए 2 ट्रेनें 15 फरवरी तक की सुविधा..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। आज से राजिम कुंभ मेला शुरू हो गया है। 15 फरवरी तक 2 राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। रायपुर-राजिम के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करके सीधे श्रद्धालुओं को लाभ पहुँचायेगी । श्रद्धालुओं/ यात्रियों के लिए यह तेज और किफायती यात्रा प्रदान करती है। राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर मानिकचोरी, राजिम दिया गया है।

दरअसल, गाड़ी संख्या 08755 रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना हो कर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर , 12.57 बजे मानिक चौरी , 13.20 बजे राजिम पहुचेगी । (Rajim Kumbh Mela special MEMU trains) इसी तरह गाड़ी संख्या 08756 राजिम – रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 14.00 बजे रवाना हो कर , 14.07 बजे मानिक चौरी , 14.14 बजे अभनपुर, 14.22 बजे केंद्री, 14.31 बजे सी.बी.डी (पीएच), 14.43 बजे मंदिर हसौद, 15:30 बजे रायपुर पहुचेगी ।

फिलहाल, गाड़ी संख्या 08757 रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 14.30 बजे रवाना हो कर 14.48 बजे मंदिर हसौद, 14.49 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 15.09 बजे केंद्री, 15.23 बजे अभनपुर, 15.31 बजे मानिक चौरी , 16.00बजे राजिम पहुचेगी । (Rajim Kumbh Mela special MEMU trains) इसी तरह गाड़ी संख्या 08758 राजिम – रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 20.30 बजे रवाना हो कर, 20.37 बजे मानिक चौरी, 20.44 बजे अभनपुर, 20.52 बजे केंद्री, 21.00 बजे सी.बी.डी (पीएच), 21.12 बजे मंदिर हसौद, 22:00 बजे रायपुर पहुचेगी ।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment