CG Crime : PWD में नौकरी लगाने का झांसा देकर नाबालिक से 8 साल तक लगातार बारी-बारी से रेप..6 आरोपियों में से तीसरा गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

.

Chhattisgarh Crime News/दुर्ग। जिले में गैंगरेप मामले में रविवार को एक और आरोपी को अरेस्ट किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि 3 अन्य आरोपी की तलाश जारी है। फरार आरोपियों में हाईप्रोफाइल लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

दरअसल, मामला महिला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग अवस्था में शुरू हुआ रेप का सिलसिला बालिग होने तक जारी रहा। 6 आरोपियों ने PWD में नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 साल तक लगातार बारी-बारी रेप किया। लेकिन पीड़िता की नौकरी नहीं लगी, जिसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। दरअसल, पीड़िता 30 जनवरी को अपनी मां के साथ महिला थाना, दुर्ग पहुंची थी। उसने लिखित आवेदन देकर बताया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद 6 लोगों ने अलग-अलग समय पर रेप और गैंगरेप किया।

फिलहाल, आरोपियों ने पहले नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फिर लगातार उसका शोषण किया। आरोप है कि लंबे समय तक चले इस अपराध से वह मानसिक और शारीरिक रूप से गंभीर रूप से प्रभावित रही। शिकायत के अनुसार, नाबालिग के साथ पहली बार 14 साल की उम्र में रेप हुआ था। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। आरोपियों ने नौकरी दिलाने का लालच देकर एक के बाद एक पीड़िता के साथ रेप किया। कई बार गैंगरेप की वारदात को भी अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के तहत केस दर्ज किया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment