CG Crime : बहन के प्रेम संबंध से नाराज हुआ भाई..दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Crime News/जांजगीर-चांपा। बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने प्रेमी की चाकू मारकर मौत के घाट उतार दी। आरोपी ने घटना को अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया। वहीं, मुख्य आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

वहीं, घटना जांजगीर के धरदेई राहौद चौकी क्षेत्र के थाना शिवरीनारायण की है। बीते 11 फरवरी की शाम धरदेई राहौद चौकी क्षेत्र के तालाब में एक युवक की लाश मिली थी। शव के माथे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इसकी जांच शुरू की। जाँच के दौरान शिवरीनारायण पुलिस ने युवक की पहचान राहुल निवासी दर्दा थाना क्षेत्र के रूप में की। प्रकरण में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103 (1), 61 (2), बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

दरअसल, जांच में पता चला कि मृतक राहुल शिवरीनारायण मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोग मिले, जिन्होंने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद गांव के एक नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ में नाबालिग ने हत्या करने की बात कबूल की। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि गांव का मनीष जो इस घटना का मास्टरमाइंड है, उसकी बहन के साथ मृतक राहुल का प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर मनीष को नाराजगी थी। मनीष बदला लेने के लिए राहुल को मारना चाहता था। मनीष को पता था कि राहुल अपनी मौसी के घर मेला देखने पहुंचा है।

फिलहाल, मेले वाले दिन सभी पांचों आरोपियों ने मिलकर मेला देखकर लौट रहे राहुल को घेरा और उसकी धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दिये। घटना के बाद शव को आरोपियों ने तालाब में फेंक दिया और अपने-अपने घर लौट आए थे। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ के बाद घटना में शामिल राजवीर आडिल, मनीष चौहान, साहिल सूर्यवंशी व एक नाबालिग को पकड़ा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते जेल भेज दिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment