IND vs PAK Weather : भारत-पाक मैच से ठीक पहले भारी बारिश की संभावना..शाम 6:30 बजे हो पाएगा टॉस? पढ़ें ताजा मौसम अपडेट

🏏

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan Weather Update: टी-20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मैच आज कोलंबो में खेला जाना है। ये मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए फैंस कोलंबो पहुंच गए हैं, जहां होटलों में जगह खाली नहीं है, जिससे ये समझ आ रहा है कि इस मैच का क्रेज कितना हाई रहता है।

इस बीच एक चिंता का विषय जो हर फैन को सता रहा है वो है इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में क्या बारिश खलल डालेगी? इसका जवाब मौसम विभाग की रिपोर्ट में छिपा हुआ है। आइए एक नजर डालते हैं कोलंबो के ताजा मौसम अपडेट पर।

IND vs PAK Weather Update: बारिश डालेगी मैच में खलल?

दरअसल, कोलंबो में आज शाम 7 बजे से आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का 27वां लीग मैच खेला जाना है। भारत-पाक के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले एक अच्छी खबर आई है, कि सुबह बारिश नहीं हुई, लेकिन दोपहर में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, शाम को बारिश के अनुमान है और मैच शुरू होने से लेकर पहले दो घंटे में बारिश का काफी अनुमान लगाया गया है।

मैच से ठीक पहले भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मैच शुरू होने (शाम 7 बजे) से ठीक एक घंटा पहले यानी 6 से 7 बजे के बीच सबसे तेज बारिश होने की आशंका है। अनुमान है कि इस दौरान 5.1mm तक पानी बरस सकता है।

मैच के दौरान क्या होगा?

अगर 7 बजे बारिश रुक भी जाती है, तो रात 10 बजे तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में या तो मैच पूरी तरह रद्द (Washout) हो सकता है या फिर ओवरों में भारी कटौती की जा सकती है।

श्रीलंका मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की चेतावनी दी है, जिसकी वजह से मैच के दौरान 70% तक बारिश होने का चांस है।

इससे पहले शुक्रवार को बारिश की संभावना काफी ज्यादा थी, लेकिन रविवार यानी आज मौसम साफ है। शाम 7 बजे मैच समय पर शुरू होता है या नहीं दे देखना होगा। अच्छी बात ये है कि रात 8 बजे बारिश की उम्मीदें 40 प्रतिशत से ज्यादा थी, लेकिन अब कुछ ही फीसदी अनुमान बारिश का है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment