होटल गई युवती की आग से झुलसने से संदिग्ध मौत, मां ने हत्या की आशंका जताई, तीन युवकों पर लगाए गंभीर आरोप

👇

Chhattisgarh News/सक्ती। युवती दिशा की लगभग 12 दिन पहले आग में गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई. वह घटना के दिन एक होटल में युवक योगेंद्र से मिलने गई थी, जहां वह आग लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई. 2 फरवरी को युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. आगे की कार्रवाई के लिए थाना तारबाहर से सक्ति में मर्ग डायरी का इंतेजार किया जा रहा है. मृतिका की मां ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

जानकारी के मुताबिक, सक्ती की वार्ड क्रमांक 11 की रहने वाली दिशा मरावी 24 जनवरी को सक्ती के शिवम होटल में योगेंद्र साहू नाम के युवक से मिलने गई थी. इस दौरान आग की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई. घटना के बाद एक युवक दिशा को सक्ती के ही बिहान हॉस्पिटल में छोड़कर वहां से निकल गया. दिशा की गंभीर अवस्था को देखकर उसे डाक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया. 2 फरवरी को युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

फिलहाल, दिशा की मां मीना मरावी ने पुलिस से शिकायत में तीन लोगों का जिक्र किया है. एक युवक योगेंद्र साहू पर साजिश के तहत तारपीन तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है. युवती पर दबाव बनाया गया कि वह झूठ बोले कि वह खुद से जली है, तभी वह अस्पताल लेकर जाएंगे और होटल नहीं बल्कि पलगड़ा पहाड़ में घटना हुई है. डर के कारण दिशा ने भी वही किया. मामले को बिलासपुर जिले के तारबहार थाना में शून्य में एफआईआर दर्ज किया गया. जिला अस्पताल में उसी दिन पोस्टमार्टम कर दिया गया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment