Jashpur News : लोकेश्वर महादेव मंदिर बनगांव में विधायक गोमती साय ने भगवान शिव के पूजा- अर्चना की..मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की

👇

पत्थलगांव/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय बनगांव बी और लोकेर के मध्य भरारी नदी तट पर स्थित ऐतिहासिक लोकेश्वर महादेव मंदिर पहुँचीं। विधायक ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात की और सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।



दरअसल, इस दौरान उन्होंने लोकेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। बताया गया कि इस राशि से मंदिर परिसर में आवश्यक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।



फिलहाल, विधायक गोमती साय ने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और विकास सरकार की प्राथमिकता है। लोकेश्वर महादेव क्षेत्र की आस्था का केंद्र है, इसे और अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जाएगा।महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment