🏏
रोहित यादव/बगीचा/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा के अंतर्गत ग्राम टांगरडीह में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें सभी क्रिकेट प्रेमियों एवं क्रिकेट टीम को आमंत्रित किया गया है।
वहीं, जानकारी के अनुसार यह 5 दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता – 2026 स्थान – टांगरडीह स्कूल मैदान, ग्राम पंचायत टांगरडीह में मैच प्रारंभ तिथि 21 फरवरी 2026 और मैच समापन तिथि 25 फरवरी 2026 को है।
दरअसल, खेल का प्रारंभ समय प्रातः 10 बजे से होगा। और प्रवेश शुल्क 850 रु. प्रति टीम 200 रु. अग्रिम राशि जमा करना अनिवार्य है। शेष राशि 650 रु. मैच प्रारंभ होने से पहले जमा करना होगा।
पुरस्कार
वही, इस पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11000/- द्वितीय पुरस्कार 5000/- है।
फिलहाल, प्रत्येक मैच में मेन ऑफ द मैच ट्रॉफी दिया जाएगा।

नियम एवं शर्तेः-
▪️प्रत्येक मैच 8 ओवर का खेला जायेगा।
▪️मैच विक्की टेनिस बॉल से खेला जायेगा।
▪️समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
▪️मैच समय पर शुरू होगा।
▪️समय से नहीं पहुंचने पर ओवर काटा जायेगा।
▪️खिलाड़ी नहीं होने पर समिति से खिलाड़ी दिया जायेगा।
▪️टीम में एक ही पंचायत के खिलाड़ी होने चाहिये।
▪️खेल के दौरान दूसरे पंचायत के खिलाड़ी पाये जाने पर टीम को बाहर कर दिया जायेगा।
▪️जर्क बॉलिंग मान्य नहीं होगा।
सभी क्रिकेट प्रेमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाएं
संपर्क:- युवा समूह टांगरडीह मो. 9131436634, 6266712388, 9340511032










