Jashpur News : मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक..मंडल अध्यक्ष देवराज यादव जी के अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

रोहित यादव/बगीचा/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड में दिनांक 20/02/2026 दिन शुक्रवार को पुरंगा मंडल के आश्रित ग्राम बैगाकोना के पंचायत भवन प्रांगण में मंडल अध्यक्ष देवराज यादव जी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।



उक्त बैठक में विंदु वार चर्चा हुआ और यह निर्णय लिया गया

१. पुरंगा मंडल कार्यकाल वर्ष 2025-26 के आय आय व्यय पर चर्चा कर मंडल के सामाजिक कोष में धन राशि की जानकारी मंडल एवं गर्मीण पदाधिकारियों के बीच साझा किया गया।

२.  वर्तमान में चल रहे सामाजिक जनगणना पूरी कर कॉपी ग्राम अध्यक्षों के द्वारा मंडल सचिव के पास जमा किया गया।

३.  सामाजिक पंजीयन शुल्क की राशि पर चर्चा परिचर्चा किया गया जिसमें 25% राशि  ग्राम समिति के कोष में जमा रहेगी तथा शेष राशि ब्लॉक स्तरीय विवाह पूर्व कार्यशाला के आयोजन में भेजा जाएगा।

४.  विवाह पूर्व कार्यशाला सत प्रतिशत आवश्यक बताते हुए कार्यशाला में वैवाहिक बंधन सूत्र में नव वर कन्या एवं दोनों पक्षों के माता पिता को विवाह उपरांत वर एवं कन्या दोनों के ससुराल पक्ष एवं परिवार में किन किन बातों का ध्यान रखते हुए परिवार में मधुरता बनाए इन बातों के सम्बन्ध में सामाज के अनुभवी मार्गदशक से उनकी बातों को सुनकर प्रेरणा लेना आवश्यक है बताया गया।

५.  मंडल तथा ग्रामीण समिति सभी को सामाजिक समिति के नाम पर बैंक खाता खोलना आवश्यक है।

६.  सामाजिक नियमावली महाकुल समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ वर्ष 2025-26 पालन परिपालन के में सभी ग्राम अध्यक्ष गण से चर्चा परिचर्चा करने पर सामाजिक नियमावली के अनुसार नियमितता पाया गया।

दरअसल, उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में जिला कार्यकारणी सदस्य श्री हेमंत यादव जी, बगीचा ब्लॉक अध्यक्ष श्री कुंवर राम जी, यादव, महामंत्री रविशंकर यादव जी, पुरंगा मंडल अध्यक्ष श्री देवराज यादव जी उपस्थित रहे।

फिलहाल, बगीचा ब्लॉक के सह सचिव अच्युतानंद यादव जी में पुरंगा मंडल के मंडल उपाध्यक्ष श्री पितांबर यादव जी, मंडल सचिव विपिन कुमार यादव, मंडल मीडिया प्रभारी श्री रोहित यादव जी, ग्राम अध्यक्ष बैगाकोना श्री नारायण यादव जी, सचिव संतोष यादव,अध्यक्ष गुरम्हाकोना श्री नारायण यादव गंवटीया जी, अध्यक्ष टांगरडीह  श्री डमरूधर यादव, अध्यक्ष रेंगले वीरेंद्र यादव जी, ग्राम सूतरी के तेज तर्रार सचिव श्री कमलेश यादव जी, सचिव बेतरा श्री गणेश यादव जी, सहित पुरंगा मंडल तथा ग्राम बैगाकोना के के सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज बंधुओं के गरिमा मय उपस्थित में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment