History 21 February : आज ही के दिन ब्रिटेन में लेबर पार्टी की बनी थी सरकार, पढ़ें आज का इतिहास

👇

History of 21st January: पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) इतिहास में 21 जनवरी की तारीख बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है. भारत के संघीय इतिहास में इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का उदय हुआ. पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने पांच दशक हो गए हैं. पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था.

आज का इतिहास

1924 : ब्रिटेन में पहली बार लेबर पार्टी की सरकार बनी. पार्टी के नेता रैक्जे मैक्डोनाल्ड देश के प्रधानमंत्री बने.

1924 : बोलशेविक क्रांति का नेतृत्व करने वाले और 1917 से 1924 के बीच सोवियत संघ के पहले प्रमुख व्लादिमीर लेनिन का निधन. 1945 : महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जापान के तोक्यों में निधन.

1950 : तपेदिक से तीन साल की लम्बी लडाई के बाद अंग्रेजी के चर्चित लेखक जॉर्ज ऑरवेल की मृत्यु.

1958 : कॉपीराइट कानून प्रभाव में आया.

1961 : क्वीन एलिजाबेथ और ड्यूक ऑफ एडिनबरा नयी दिल्ली पहुंचे.


1963 : हिंदी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, संपादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन.

1972 – मणिपुर और त्रिपुरा राज्य की स्थापना.

1976 : फ्रांस और ब्रिटेन के आर्थिक सहयोग से निर्मित सुपरसोनिक गति वाले वाणिज्यिक विमान कांकर्ड ने नियमित सेवा शुरू की. इसके बाद दुनिया में तेज रफ्तार विमानों के निर्माण की होड़ लग गई.

1983 : प्रथम भारतीय एडमिरल आर डी कटारी का निधन.

1996 : स्वायत्त फलस्तीन के पहले ऐतिहासिक आम चुनाव में फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित.

1996 : इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत.

2008 : भारत ने इस्राइल के एक जासूसी सेटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे पोलर आर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया.

2009 : कर्नाटक के बीदर में वायुसेना के प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण के दुघर्टनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment