🏏
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में तीसरा टी20 मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। भारतीय महिलाओं के पास सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है।
हरमनप्रीत कौर की कप्तान वाली टीम ने पहले मैच में DLS मैथड से ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से मात दी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने सीरीज में वापसी की और कैनबरा में भारत को 19 रन से शिकस्त दी। भारतीय महिला टीम अब तक ऑस्ट्रेलिया में तीनों फॉर्मेट में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में आज उनके पास इतिहास रचने का मौका है।
भारत ने जीता पहला मैच
3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 फरवरी को सिडनी के मैदान पर खेला गया था। इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को DLS मैथड से 21 रन से मात दी थी।
भारतीय महिला टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणानी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, भारती फुलमाली, गुनालन कमलिनी, स्नेह राणा।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम
बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिट्चफील्ड, एलीसे पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, मेगन शट।










