प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के व्यवहार से आक्रोशित एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चे..मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम

👇

Chhatisgarh News/कोरबा। प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के व्यवहार से आक्रोशित एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों ने सुबह 7 बजे से कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. पुलिस-प्रशासन के अधिकारी की समझाइश पर बच्चों ने चक्काजाम खत्म किया.

दरअसल, चक्काजाम कर रहे बच्चों ने बताया कि खाने में कीड़ा, प्राचार्य अहमद खान का अभद्र व्यवहार और ऊपर से सुविधाओं की कमी से बीते दो सालों से वे तंग आ चुके हैं. इसके पहले भी अपनी मांगों को लेकर विधायक के समक्ष प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकलने पर उन्हें चक्काजाम करने पर मजबूर होना पड़ा है.



फिलहाल, चक्काजाम की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय तहसीलदार के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे है. छात्रों ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि प्राचार्य को हटाने और छात्रावास अधीक्षक के अभद्र व्यवहार को लेकर कलेक्टर से बात करने के बाद ही वे चक्काजाम समाप्त करेंगे. आखिरकार एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर बच्चों ने चक्काजाम खत्म किया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment