Rashifal 28 February : आज खुलेगा सफलता का द्वार या आएगी चुनौती? जानें शनिवार को क्या कहते हैं आपके सितारे

👇

Aaj Ka Rashifal 28 February 2026: आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण है. मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक रहे धन और बिजनेस में बरतें सावधानियां. जानिए सभी राशियों का हाल.

Aaj Ka Rashifal: भविष्यवक्ता: डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान) शनिवार, 28 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो कुछ को सेहत का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष राशि
आज शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में प्रगति दिखेगी. बच्चों की पढ़ाई और स्कूल-कॉलेज से जुड़े कामों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में आएंगे.

कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और अपेक्षा से अधिक सफलता मिल सकती है. घर से जुड़े कुछ अधूरे काम भी आज पूरे होंगे. मित्रों का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खासतौर पर उपलब्धियों से भरा रहेगा.

भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ राशि
सेहत को लेकर आज लापरवाही महंगी पड़ सकती है, इसलिए संयम और सावधानी जरूरी है. रिश्तेदारों से पैसों का लेन-देन करते समय बहुत सोच-समझकर फैसला लें, नहीं तो नुकसान संभव है.

जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न रहेगा. जो लोग नौकरी या व्यवसाय में बदलाव चाहते हैं, उन्हें आज अच्छा मौका मिल सकता है. आर्थिक फैसलों में भावुकता नहीं, दिमाग से काम लेना जरूरी है.

भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: सफेद मिठाई किसी कन्या को दें.

मिथुन राशि
आज मेहनत और किस्मत दोनों आपका साथ देंगे. लंबे समय से सोचा हुआ कोई काम पूरा होने से संतोष मिलेगा. हालांकि कुछ लोग आपसे जलन रख सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं सबको बताने से बचें.

खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन मानसिक विकास और सफलता देने वाला रहेगा.

भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: गणेश जी की पूजा करें.

कर्क राशि
आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे. सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता से मान-सम्मान बढ़ेगा. पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने के योग हैं. परिवार के साथ खुशियों का माहौल बनेगा. हालांकि व्यवसाय की धीमी गति थोड़ी चिंता दे सकती है. काम से जुड़ी यात्रा भी संभव है.

भाग्यशाली अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

सिंह राशि
कानूनी मामलों से आज दूरी बनाकर रखें, नहीं तो उलझन बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कोई योजना सफल हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक सुकून देगा.

परिवार की मदद से कोई पुरानी चिंता दूर होगी. छात्रों के लिए शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का दिन है.

भाग्यशाली अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या राशि
किस्मत आज आपका साथ दे रही है, जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.

रिश्तेदारों को उधार देने से बचें क्योंकि पैसा वापस मिलने में संदेह है. छात्रों को पढ़ाई पर फोकस बढ़ाना होगा.

भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: तुलसी के पौधे में दीप जलाएं.

तुला राशि
काम पर पूरा ध्यान देना जरूरी है, दूसरों पर निर्भरता नुकसान दे सकती है. शाम को किसी करीबी से मुलाकात होगी. बच्चों के साथ संबंध मजबूत होंगे.

प्रेम जीवन में अच्छा समय मिलेगा और कोई अधूरी चाहत पूरी हो सकती है. पढ़ाई में भी रुचि बनी रहेगी.

भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें.

वृश्चिक राशि
दिन सफलता से भरा रहेगा. मनपसंद काम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है. शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.

भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.

धनु राशि
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. लोन से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. शाम को कोई अच्छी खबर मिलेगी और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखेगा.

भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें.

मकर राशि
कारोबार में लाभ होगा लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं. बिजनेस में नए मौके मिलेंगे. प्रेम जीवन में उपहार देने से रिश्ते मजबूत होंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा.

भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.
कुंभ राशि
आज आपका प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा. भाइयों का सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है. पुराने किए गए कामों का फल मिलेगा. व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें. बच्चों के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा.

भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं.

मीन राशि
सकारात्मक सोच आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी. मेहनत और अनुभव से सफलता मिलेगी. विदेश से जुड़े मामलों में लाभ संभव है. जीवनसाथी और बच्चों की उपलब्धियों से मन खुश रहेगा. प्रेम जीवन में नई ऊर्जा महसूस करेंगे.

भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: गाय को गुड़ और चना खिलाएं.

Disclaimer:
यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि janjantaksandesh.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment