👇
नई दिल्ली। एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट के प्रमुख एयपोर्ट के लिए अपनी सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की है। यह फैसला इस क्षेत्र में तेजी से बिगड़ती युद्ध स्थिति के जवाब में लिया गया है। दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हालिया सैन्य हमलों के बाद व्यापक एअरस्पेस बंद हो गए हैं। इससे हवाई यात्रा में जोखिम बढ़ गया है।
एअर इंडिया का आधिकारिक बयान
दरअसल, विमानन कंपनी एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी आधिकारिक बयान में संदेश दिया है, ‘मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में विकसित हो रही स्थिति को देखते हुए, सभी एअर इंडिया उड़ानें मिडिल ईस्ट के सभी गंतव्यों के लिए आगे की सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं।’ एअरलाइन ने जोर दिया कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा के बाद ही संचालन बहाल किया जाएगा।
एअरस्पेस प्रतिबंध और उड़ान व्यवधान
फिलहाल, यह निलंबन मध्य एशिया के कई देशों द्वारा लगाए गए एयरस्पेस प्रतिबंधों के बाद आया है। इसमें ईरान, इजरायल और पड़ोसी क्षेत्रों पर बंद शामिल हैं। आज सुबह, दिल्ली से तेल अवीव जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI139) को इजरायली एयरस्पेस के अचानक बंद होने के कारण बीच हवा में भारत वापस लौटना पड़ा।










