रायगढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई..अवैध महुआ शराब 204 लीटर के साथ 11 आरोपी गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh News/रायगढ़। होली पर्व से पहले रायगढ़ पुलिस ने जिले में अवैध शराब की तस्करी और निर्माण पर विशेष कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पिछले 48 घंटों में थाना खरसिया, घरघोड़ा, लैलूंगा, भूपदेवपुर और धरमजयगढ़ क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों में कुल 204 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई और 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

वहीं, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान अवैध शराब बनाने, बेचने और परिवहन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि अवैध शराब के संबंध में कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कार्रवाई का विस्तृत विवरण

बता दें, थाना खरसिया क्षेत्र में ग्राम देहजरी निवासी आरोपी शंकर नारायण बंजारे के कब्जे से 07 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसी तरह धनीदास बैरागी के कब्जे से 07 लीटर और अमित कुमार एक्का के कब्जे से 06 लीटर महुआ शराब जब्त हुई। थाना घरघोड़ा क्षेत्र में ग्राम अमलीडीह निवासी लब्दू राठिया के पास 15 लीटर, ग्राम छोटे गुमड़ा निवासी जागेश्वर डनसेना के पास 52 लीटर और मनमोहन डनसेना के पास 51 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।


वहीं, थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में ग्राम केराझर निवासी सालिक राम मांझी के कब्जे से 07 लीटर और ग्राम रक्सापाली निवासी पप्पु कुमार भटपहरे के पास 06 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र में पतरापारा वार्ड क्रमांक 08 निवासी कविता सिंह के कब्जे से कुल 25 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। थाना लैलूंगा क्षेत्र में ग्राम सरडेगा निवासी मनुराम मांझी के पास 10 लीटर और ग्राम रूपडेगा भालूकोना निवासी मनोज तिग्गा के पास 18 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।


दरअसल, इन सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया। एसएसपी का संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, “होली पर्व के दौरान अवैध शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील है कि वे अवैध शराब के संबंध में किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं।”

कार्रवाई का उद्देश्य

फिलहाल, “ऑपरेशन आघात” का मुख्य उद्देश्य होली पर्व पर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। इस अभियान के तहत पुलिस ने न सिर्फ शराब तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई, बल्कि संभावित अपराधियों पर सतत निगरानी रखी। इसके साथ ही पुलिस आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल में होली पर्व मनाने का भरोसा दिला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और निगरानी जारी रहेगी, ताकि पर्वों के दौरान अवैध शराब कारोबारियों को कोई मौका न मिले।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment