CG Crime  : 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Crime News/गरियाबंद। जिले में सात साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है, जिसमें वर्ष 2023 में अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में करीब तीन साल बाद 2026 में अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

दरअसल जानकारी के अनुसार, टिकरापारा (फिंगेश्वर) निवासी आरोपी विश्राम निषाद के खिलाफ वर्ष 2023 में एक गंभीर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची को सुनसान खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।



फिलहाल, मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक निशा सिंहा द्वारा की गई और जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment