👇
Chhattisgarh News/रायपुर। लोकभवन पहुंचे CM साय ने राज्यपाल डेका को जन्मदिन की बधाई दी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज राज्यपाल रमेन डेका के जन्मदिन के अवसर पर लोकभवन में उनसे सौजन्य भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ, ढोकरा शिल्प कलाकृति एवं शॉल भेंट कर उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।
सुबह सीएम साय ने किया था पोस्ट
फिलहाल, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आपके मार्गदर्शन से प्रदेश प्रगति के नए आयाम छूता रहे।










