पार्टी में परिवारवाद पर पॉलिटिक्स दंगल.! अजय चंन्द्राकर ने अमरजीत भगत को कोमा में होना बताया

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना चलाई जा रही है। इस योजना में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को भी राशि मिल रही है। भाजपा ने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस नेताओं को कृषक उन्नति योजना की राशि मिल रही है। भाजपा के इस बयान पर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार किया है। अमरजीत भगत ने कहा कि, योजना का लाभ मिल रहा है भाजपा किसी पर कोई एहसान नहीं कर रही है। भाजपा कांग्रेस नेताओं की पत्नी और बहू का नाम ना डालें। भाजपा अपने नेताओं की पत्नी और बहू का भी नाम डालें। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा नेता बहूपत्नीक हो सकते हैं इसलिए नाम नहीं डाल रहे होंगे


पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के इस बयान पर भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस ने आंकड़े और नाम जारी करने की परंपरा डाली थी और आज कांग्रेस नेताओं नाम जारी हुआ तो बुरा लग रहा है। तत्कालीन CM, कृषि, खाद्य मंत्री बार बार नाम बोलते थे। वहीं भाजपा नेताओं के बहुपत्नीक होने वाले बयान पर पलटवार करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि, अमरजीत भगत अभी कोमा में हैं, उनकी बात रिकॉर्ड नहीं होगी। विधायक अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि, कोमा में इंसान बुदबुदाते रहता है, वही हाल अमरजीत का है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment