हो जाएं सावधान.! अब होली में जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने, मुखौटा पहनने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ होगी FIR..खानी पड़ेगी जेल की हवा?

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। होली पर्व से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



दरअसल, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए होली के दौरान मुखौटे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वहीं अधिकारियों के मुताबिक, कई बार असामाजिक तत्व पहचान छिपाने के लिए मास्क या मुखौटे का सहारा लेते हैं, जिससे कार्रवाई में दिक्कत आती है। कमिश्नरेट ने आम लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है तथा चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, कल यानी 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी से ही होली की धूम मची हुई है। त्योहार को लेकर बाजारों में खासा भीड़ देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर हर तरफ रंग उड़ रहा है। त्योहार में इस बार किसी भी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस भी अब अलर्ट हो गई है। शहर में होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार प्लान तैयार किया है। होली के दिन सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सड़क में पेट्रोलिंग के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment