गांव में शोक का माहौल : लक्ष्मी सरोवर में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के ग्राम राघौ – पिपलिया गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया । मामला नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां गांव के बाहर स्थित लक्ष्मी सरोवर में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार रोहित (14 वर्ष) और दीपेश (15 वर्ष) सरोवर में नहाने गए थे । इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे । वहां मौजूद एक अन्य किशोर शुभम ने यह दृश्य देखा । प्रत्यक्षदर्शी के रूप में उसने ही गांव में पहुंचकर लोगों को घटना की सूचना दी ।

दरअसल, सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जोखिम उठाते हुए दोनों बच्चों को बाहर निकाला और बाद उन्हें उज्जैन जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया ।

फिलहाल, पुलिस द्वारा दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment