राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा नाम की घोषणा होते ही पहुंची बीजेपी कार्यालय..ढोल-नगाड़ों और नारों से हुआ स्वागत..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर. छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों (Rajya Sabha Election 2026) पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार (3 मार्च) को पहले उम्मीदवार का ऐलान लक्ष्मी वर्मा के रूप में किया. घोषणा के बाद देर वह शाम भाजपा दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंची, जहां ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्वक नारों से उनका स्वागत किया गया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के अलावा  भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

पार्षद से राज्यसभा उम्मीवार तक

फिलहाल, राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कहा कि उन्होंने पार्षद के रूप में अपनी भूमिका शुरू की थी. वह छत्तीसगढ़ माटी की बेटी हैं. राज्यसभा सांसद के रूप में उन्हें नामांकित किया गया, उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी और बीजेपी संगठन का धन्यवाद जताया. उनकी (भाजपा) सरकार ने मातृशक्ति को प्राथमिकता दी है. आज मातृशक्ति को नामांकन भरने का मौका दिया है. वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा प्रत्याशी को लेकर कहा कि एक ओजस्वी कार्यकर्ता और होनहार बेटी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment