लोकसभा के विशेषाधिकार समिति का पुनर्गठन..बृजमोहन अग्रवाल हुए सदस्य के रूप नियुक्त..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति का पुनर्गठन किया है. समिति में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है.


दरअसल, वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन ने कहा कि ‘विशेषाधिकार समिति’ में सदस्य के रूप में दायित्व प्रदान किए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार. यह नई जिम्मेदारी सम्मान के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी है. वह विश्वास दिलाते हैं कि संसदीय मर्यादाओं की रक्षा, सदस्यों के विशेषाधिकारों के संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए वह पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे.

फिलहाल, समिति का अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को बनाया गया है. बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल, रामवीर सिंह विधुड़ी, संगीता सिंह देव, त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल किए गए हैं. कांग्रेस से मणिक्कम टैगोर, डीएमके से टी आर बालू और सपा से धर्मेंद्र यादव भी समिति के सदस्य के रूप में शामिल होंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment