👇
Chhattisgarh News/रायपुर। पुलिस जवानों के साथ CM विष्णुदेव साय ने होली मनाई। रायपुरियंस में जमकर होली की खुमारी देखने को मिल रही है। छोटे-छोटे बच्चों समेत यूथ सुबह से ही एक दूसरे को रंग गुलाल और कलर से रंग रहे हैं। गली मोहल्लो में DJ की धून और नगाड़ो की थाप में जमकर होली मनाई जा रही है। लोग एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दे रहे हैं।
वहीं, रंगों के बीच यूथ सोशल मीडिया में फोटो भी अपलोड कर रहे हैं इसके लिए वह सेल्फी और ग्रुप फोटो ले रहे हैं। परिवार में लोग एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। कोटा इलाके में युवकों की टोली घर-घर जाकर होली सेलिब्रेट कर रही है।
फिलहाल, इस होली त्योहार को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए 2 दिन पहले रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउनहॉल में जिला और पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक ली थी। जिसमें कई समाजों के प्रमुख नागरिक शामिल हुए थे। होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए सभी से शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।










