Love Rashifal 05 March : इन राशियों के प्रेम जीवन में दिखेगी उतार-चढ़ाव की स्थिति..दोस्ती प्यार में बदल सकती है..पढ़ें आज का लव राशिफल

❤️

Aaj ka Love Rashifal 5 March 2026: आज कुछ राशियों के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी जा सकती है। आइए जानते हैं आज का लव राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के लव लाइफ में में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कभी ब्रेक तो कभी पैच-अप की स्थिति हो सकती है। मन में नाराज़गी बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य रखें। ये समय थोड़ा कठिन है, समझदारी से रिश्ता संभालें।

वृषभ राशि

आज आफको पुराना प्यार याद आएगा, लेकिन उनके वापिस लौटने की संभावनाएं कम हैं। दिल को मजबूत करें और सही समय का इंतजार करें। इस बीच कोई नया व्यक्ति आपको स्पेशल फील करा सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की दोस्ती प्यार में बदल सकती है, लेकिन ऐसा न हो तो बेहतर रहेगा, वरना दोनों रिश्ते खतरे में पड़ सकते हैं। पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान करने का योग है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिल आज किसी पर आ सकता है, पर सलाह है कि किसी पर तुरंत यकीन ना करें। शाम को घूमने या डिनर डेट का प्लान बन सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के प्रेम जीवन में कोई नया व्यक्ति आ सकता है। किसी की बात बुरी लग सकती है, पर दिन के अंत में रोमांटिक डेट और अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि की कोई पुरानी बात फिर से प्यार में दरार ला सकती है। रोज-रोज के झगड़ों से मन परेशान रहेगा। इस समय खुद को थोड़ा समय देना जरूरी है।

तुला राशि

आज आपके बेवजह का तनाव रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। शांति के लिए भगवान शिव को जल चढ़ाएं। शुक्रवार को किसी स्त्री को भोजन कराना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें और रिश्ते को प्राइवेट रखें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की ओर आज लोगों का आकर्षण बढ़ेगा। शाम को घूमने जाने का प्लान बनेगा। आज रोमांस भरपूर रहेगा, पार्टनर को अपना समय जरूर दें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिल खुश रहेगा, लेकिन पार्टनर को लेकर ओवर-पजेसिव हो सकते हैं। आपका व्यवहार उन्हें दूर कर सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के प्रेम जीवन में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहेगी, सलाह है कि पार्टनर को आज छोटा सा गिफ्ट दें। आज दिल की बात सामने आ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों का मन आज थोड़ा खराब रह सकता है। पुरानी बातों को लेकर चिंता रहेगी। फिर भी आज प्यार में कुछ अलग अनुभव होगा और रात को मिलने का प्लान बन सकता है।

Disclaimer:
यह जानकारी मान्यताओं, धारणाओं और अलग-अलग स्रोतों पर उपलब्ध सामग्री पर आधारित है और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इस जानकारी के आधार पर कोई भी निजी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है ।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment