CM साय आज राज्यसभा नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल..भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और फूलों देवी नेताम कांग्रेस से भरेंगी नामांकन.

👇

Chhattisgarh News/ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 9:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 10 बजे विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे राज्य नीति आयोग जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।


राज्यसभा चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन

वहीं, छत्तीसगढ़ की दो सीटों के साथ-साथ देश की 37 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी। प्रत्याशी 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं मतदान 16 मार्च को होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

श्रीमती लक्ष्मी वर्मा



भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा दाखिल करेंगी नामांकन

दरअसल, छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा आज सुबह 10 बजे विधानसभा सचिव के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित पार्टी के सभी विधायक और संगठन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

श्रीमती फूलों देवी नेताम



कांग्रेस प्रत्याशी फूलों देवी नेताम भरेंगी नामांकन

फिलहाल, कांग्रेस ने फूलों देवी नेताम को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। फूलों देवी नेताम आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वे दूसरी बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए चुनी जाएंगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment