‘अगले साल करूंगा शादी, गोद में बच्चा खिलाओगे’! ईशान किशन ने दादा को दिया इमोशनल जवाब

🏏

Ishan Kishan Aditi Hundia News : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की जीत के बाद ईशान किशन सुर्खियों में हैं. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 रन बनाए. ईशान ने गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग सेलिब्रेट किया.

पटना: भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का नाम सुर्खियों में है. वह अब सिर्फ मैदान में हीं नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी सुर्खियों में छाए हुए हैं. भारत को फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली 96 रनों की शानदार जीत में ईशान ने ताबड़तोड़ 25 गेंदों में 54 रन बनाए थे. इसके बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ईशान ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को गले लगाकर सेलिब्रेशन भी किया था. यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जहां तिरंगे में लिपटे ईशान और अदिति की खुशी साफ दिख रही थी.

जानें ईशान के दादा ने क्या कहा

वहीं, रिपोर्ट के अनुसार ईशान के दादा रामानुग्रह पांडेय ने खुलासा किया है कि उन्होंने पोते से शादी के बारे में पूछा था कि ‘तुम्हारी शादी तक जिंदा रहूंगा?’ तो ईशान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि ‘दादाजी, मेरी शादी तो अगले साल ही हो जाएगी. आपको मेरे बच्चे के पैदा होने तक रहना होगा. आप उसे अपनी गोद में खिलाएंगे’ यह दिल छू लेने वाला डायलॉग परिवार में खुशी की लहर दौड़ा गया. वहीं, ईशान के दादा ने कहा कि अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड हैं, जो जयपुर की मॉडल हैं. ‘जो ईशान को खुश रखे, वही ठीक है. हम उसे पूरी तरह स्वीकार करते हैं.’

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment