सर पे परीक्षा और पत्थलगांव के प्रीमैट्रिक कन्या छात्रावास में छात्राओं से कराई जा रही गोबर से लिपाई- पुताई..वीडियो हो रहा वायरल..जांच के निर्देश

👇

पत्थलगांव/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित प्रीमैट्रिक कन्या छात्रावास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्रावास की छात्राओं से परिसर को गोबर-पानी से लिपवाते हुए देखा जा सकता है। सर पे परीक्षा है और ऐसी कार्य करवाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।


दरअसल, जिन छात्राओं के हाथों में किताब और कॉपी होनी चाहिए, उनसे छात्रावास परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्राओं को झाड़ू पकड़ाकर कैंपस की सफाई और गोबर से लिपाई का काम कराया गया। जबकि छात्रावास में स्वीपर, प्यून और चौकीदार जैसे कर्मचारी भी पदस्थ बताए जा रहे हैं। ऐसे में छात्राओं से इस तरह का कार्य कराए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।


वहीं, इस पूरे मामले को लेकर जब पत्थलगांव के SDM ऋतुराज सिंह बिसेन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए मंडल संयोजक को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल, छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं भी नजदीक हैं, इसके बावजूद उनसे श्रमदान के नाम पर इस तरह का कार्य कराए जाने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment