👇
Chhattisgarh News/रायगढ़। जिले में सनसनीखेज मामला सामने आई है। 2 दोस्तों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने बर्थडे पार्टी में जमकर शराब पी। इसके बाद दोनों ने एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर में फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त दी।मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान तेतला के रहने वाले दीपक बरैठ (20) और कटंगपाली के रहने वाले शिवशरण र्स (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक का जन्मदिन सोमवार को था।
वहीं, शिवशरण मैकेनिक का काम करता था। जबकि दीपक मजदूरी करता था। दीपक का बर्थडे था। ऐसे में दीपक अपने दोस्त लाभों के साथ पहले शिवशरण गया। इसके बाद तीनों वापस चिखली आए। लाभों अपने घर लौट गया। दीपक बाइक घर में छोड़कर बाहर निकला और शिवशरण के साथ पार्टी मनाने चिखली बाजार पहुंचा। जहां दोनों ने शराब पी। फिर शासकीय माध्यमिक शाला के परिसर में बबूल के पेड़ पर दोनों ने फांसी लगा ली।
दरअसल, सुबह ग्रामीणों ने दोनों शव फांसी पर लटके देखे। जिसके बाद फौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
फिलहाल, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके से पुलिस ने शराब की बोतल बरामद की है। इसके अवाला युवकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।










