CG News : कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़..किसी के हताहत होने की खबर नहीं..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।

दरअसल, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में नक्सलियों के बड़े आत्मसमर्पण के बीच यह मुठभेड़ सामने आई है, जिससे इलाके में सुरक्षा बलों की गतिविधियां और तेज कर दी गई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment