लैलूंगा में आज निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन..अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ द्वारा आयोजित

👇

लैलूंगा/रायगढ़। अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ द्वारा आयोजित, निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन दिनांक 14 मार्च 2026, दिन शनिवार को श्री लच्छीराम गोपीराम धर्मशाला लैलूंगा, जिला- रायगढ़ (छ.ग.)मे किया जा रहा है जिसमे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल निःशुल्क जांच एवम् परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी।

वहीं, आज के इस आधुनिक युग में  तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते है तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है। 
डॉ रश्मि ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगो में निःसंतानता के लिये जागरूकता लाना है जिससे की लोग सही समय में इस समस्या का इलाज कराये। इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते है और औरत को हो दोषी  मानते है जबकि सर्वे के मुताबिक़ पचास प्रतिशत से ज़्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार रहते है।

दरअसल, अपेक्स हॉस्पिटल के द्वारा पूर्व में भी ऐसे शिविर का आयोजन किया जाता रहा है,तथा निःसंतानता के इलाज की सभी एडवांस तकनीक को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है,इसी वजह से अपेक्स हॉस्पिटल पूरे छतीसगढ़ में इन्फ़र्टिलिटी के मामले में अधिकतम सफलता देने में  सफल रहा है।

फिलहाल, डॉ रश्मि ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि लैलूंगा व आस पास के लोगों को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस ओपीडी में निःशुल्क वीर्य जॉच एवम् निःशुल्क सलाह दी जाएगी।
असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मो.न. 9329142515, 9329915091 में अग्रिम  पंजीयन करवाया जा सकता है

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment