General Knowledge : ट्रेन के चलने पर कहां से आती है ‘ठक-ठक’ की आवाज? आज पता चल जाएगा इसका जवाब

👇

General Knowledge/आपने अगर ट्रेन में सफर किया है तो फिर आपके मन में एक सवाल जरूर उठा होगा कि ये ट्रेन के चलने पर ठक-ठक की आवाज कहां से आती है। यह सवाल सिर्फ आपका ही नहीं, बल्कि हजारों लोगों का है और आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।

हर इंसान के साथ ऐसा होता कि कहीं जाते हुए उसे कुछ ऐसा दिखता है या फिर महसूस होता है जिसको लेकर उसके मन में सवाल उठता है कि ऐसा क्यों होता है। कई बार खाली बैठे रहने पर भी मन में वो सवाल आते हैं मगर कहीं से हमें इसके बारे में सही जवाब नहीं मिल पाता है और वो सवाल वैसे ही मन में बना रहता है। आपके साथ भी ऐसा होता है और कई सारे सवाल आपके मन में ऐसे होंगे जिनके जवाब आपको नहीं मिले होंगे। इन्हीं सवालों में से एक सवाल आपके मन में यह हो सकता है कि जब ट्रेन चलता है कि तो ये खट-खट की आवाज कहां से आती है। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

ट्रेन में सभी को हुआ होगा ऐसा अनुभव

भारत में शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जिसने कभी ट्रेन से सफर नहीं किया होगा। अब जितने भी लोगों ने ट्रेन से सफर किया है, उन्होंने एक चीज तो जरूर ही अनुभव किया होगा कि जब भी ट्रेन चलती है तो हर कुछ देरी पर खट-खट की आवाज आती है। कई सारे लोग जो रेगुलर ही ट्रेन में सफर करते हैं, उन्होंने तो इसको ट्रेन का ही हिस्सा मान लिया होगा कि ट्रेन के चलने पर ऐसी आवाज आएगी ही आएगी। लेकिन ऐसा नहीं है। आइए हम आपको बताते हैं कि यह आवाज कहां से आती है।


कहां से आती है ठक-ठक की आवाज?

आप यह तो जानते ही हैं कि ट्रेन काफी लंबी दूरी को तय करती है और इसके लिए उतनी लंबी पटरियां नहीं बन सकती हैं। इंडिया में एक फिक्स लंबाई की पटरी बनती है जो आमतौर पर 13 मीटर की होती है और ऐसे ही कई पटरियों को जोड़कर पूरा ट्रैक बनाया जाता है। अब जहां भी दो पटरियों को जोड़ा जाता है, वहां थोड़ा सा गैप छोड़ा जाता है। अब होता यह है कि ट्रेन जब भी उस प्वाइंट से गुजरती है जहां पटरियों का जोड़ होता है, वहां से वो खट-खट की आवाज आती है। यह आवाज पटरी और पहियों के खुरदरी सतह के कारण और घर्षण के कारण उत्पन्न होती है। उम्मीद है कि आपको अपने बहुत पुराने सवाल का जवाब मिल गया होगा।

Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और janjantaksandesh.com इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment