CG Big News : कृषि मंत्री नेताम ने सबको चौकाया, कहा- खतरे में विधायक अमर अग्रवाल की सीट..देखें Video..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंच से एक चुटीली टिप्पणी कर सबको चौंका दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नेताम ने मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का नाम लेते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “कलेक्टर संजय अग्रवाल के आने से तो विधायक अमर अग्रवाल की सीट खतरे में पड़ गई है।”

दरअसल, मंत्री के बयान के बाद मंच पर बैठे नेता और अधिकारी कुछ क्षण के लिए एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे, जबकि सभा में मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान भी देखने को मिली। मंत्री की इस टिप्पणी से कार्यक्रम में उपस्थित लोग अचंभित रह गए। बता दें कि कार्यक्रम में पशुपालकों का सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

यहां देखें वीडियो-


दिसंबर की घटना से जोड़कर देखा जा रहा बयान

फिलहाल, मंत्री रामविचार नेताम के इस बयान को कुछ लोग पिछले साल दिसंबर में हुई उस घटना से जोड़कर भी देख रहे हैं, जब आरक्षित कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने सार्वजनिक मंच से कलेक्टर के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि कृषि मंत्री ने यह बात पूरी तरह मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन उनके इस तंज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया और चर्चा का विषय बन गया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment