CG News : स्कूल संचालन के लिए समय में बदलाव..सुबह 7.30 बजे से लगेगी कक्षाएं..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा परिपत्र जारी कर शाला संचालन के लिए समय निर्धारण किया गया है। 16 मार्च से प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। इस आशय का परिपत्र सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य शासकीय हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूल और प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला को जारी कर दिया गया है।



दरअसल, परिपत्र में कहा गया है कि 16 मार्च से सुबह प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो रही है। अतः केन्द्रीकृत समय सारिणी में दिये गए समयानुसार उक्त परीक्षाएं संचालित करने हेतु जिले की समस्त शालाएं प्राथमिक से लेकर उच्चततर माध्यमिक तक 16 मार्च से प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगाने के निर्देश दिए जाते है।

फिलहाल प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी। यह आदेश जिले की समस्त अशासकीय शालाओं पर भी लागू होगा तथा बोर्ड की परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे। शेष निर्देश यथावत रहेंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment