👇
General Knowledge; क्या आपने कभी यह अंतर नोटिस किया है कि आदमी की शर्ट में बटन दाएं तरफ होते हैं और महिलाओं की शर्ट में बटन बाएं तरफ होते हैं। अगर अंतर नोटिस किया भी है तो क्या इसका जवाब जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है।
हम सभी के साथ ऐसा होता है कि नोटिस करने वाली कई सारी चीजें हर रोज हमारी आंखों के सामने से होकर गुजरती हैं मगर हम उस पर ध्यान नहीं देते हैं क्योंकि वो रोज दिखता है। आपके साथ भी ऐसा होता होगा और कभी किसी न्यूज आर्टिकल में या फिर सोशल मीडिया के पोस्ट में आपको उस अंतर के बारे में और उसके पीछे का कारण पता चलता होगा। ठीक उसी तरह इस आर्टिकल में भी आपको आज कुछ ऐसा पता चलेगा जो आप देखते तो होंगे ही मगर कभी नोटिस नहीं किया होगा और अगर नोटिस किया भी होगा तो उसका जवाब नहीं जानते होंगे।
महिलाओं की शर्ट में बाएं तरफ होते हैं बटन
आपने अगर नोटिस किया होगा तो आप यह जानते होंगे कि हर आदमी की शर्ट के बटन दाएं तरफ लगे होते हैं मगर महिलाओं की शर्ट में ऐसा नहीं होता है। उनकी शर्ट में आदमियों की शर्ट के विपरीत, बाएं तरफ बटन लगे होते हैं। अगर नोटिस नहीं किया होगा तो आप अभी इसके बारे में सोच ही रहे होंगे और अब आपके दिमाग में आया होगा कि हां, ऐसा होता तो है। अब आप इसके पीछे का कारण जानना चाहते होंगे कि ऐसा क्यों होता है। आइए हम आपको इसका कारण बताते हैं।
तो क्यों होते हैं बाएं तरफ बटन?
ऐसा बताया जाता है कि इसके पीछे का कारण ऐतिहासिक है जो बाद में फैशन में बदल गया। ऐसा बताया जाता है कि पुराने में अमीर महिलाओं को उनके कपड़े नौकरानियां पहनाती थी। अब नौकरानियों (जो अधिकतर राइट हैंड हुआ करती थी) को कपड़े पहनाने में आसानी है इसलिए शर्ट में बटन बाएं तरफ होते थे। इससे उन्हें कपड़े पहनाने में आसानी होती थी और वो अब एक फैशन बन गया है। अब महिलाओं की शर्ट में बाएं तरफ ही बटन देखने को मिलते हैं।
Disclaimer:
यह जानकारी आपको अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है और janjantaksandesh.com इनकी पुष्टि नहीं करता है।










