CG Breaking : CM साय आज रायपुर में ही रहेंगे..विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

CG Breaking News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर में ही रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.55 बजे गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।


वहीं, इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे।


विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन

वहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। आज सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

दरअसल, इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी सदन में पढ़ी जाएगी। सत्र के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण कराएंगे। वहीं विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव द्वारा याचिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी।

हालांकि, इसके अलावा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में विचार किया जाएगा, जिससे आज का दिन विधानसभा में काफी अहम माना जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment