CG News : मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में विवाद..पत्नी ने गुस्से में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या..पढ़ें पूरी ख़बर

मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में विवाद..पत्नी ने गुस्से में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Chhattisgarh News/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का आरोप है कि उसके दामाद का शादी से पहले किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था।

वहीं, शादी के बाद उसकी गर्लफ्रेंड दामाद पर महिला से तलाक लेने का दबाव बना रही थी।इसी बात को लेकर उसकी हमारी बेटी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने इंसाफ की मांग करते हुए दामाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंदरीदफाई का है।

दरअसल जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर निवासी 26 साल की रानी रत्नाकर की शादी चार साल पहले सिवनी के दयाल रत्नाकर (27) से हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी कोरबा जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के सेंदरीदफाई इलाके में रह रहे थे। दोनों का एक ढाई साल की बेटी और चार महीने का बच्चा भी है। दयाल रत्नाकर गैरेज में काम करता है।

फिलहाल पुलिस के अनुसार, दयाल का शादी से पहले उसका किसी दूसरे महिला के साथ अफेयर था। लेकिन शादी के बाद भी दयाल और उसके गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर जारी रहा। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। वहीं, दयाल के घर में एक ही मोबाइल था। मोबाइल से दयाल की पत्नी रानी को पति के अफेयर की जानकारी हो गई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment