CG News : ये लो.! हर पांच साल में पत्नी बदलने का मामला..पति अब चौथी शादी की तैयारी में..पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई न्याय की गुहार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ में हर पांच साल में पत्नी बदलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति हर पांच साल में पत्नी बदल देता है. अब वह चौथी शादी की तैयारी कर रहा है, जबकि अभी तक दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है. पूरा मामला कोरबा जिले का है।

ज्ञात हो कि, पीड़िता ने इस मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि उसके पति ने पहले भी तीन शादियां की है और हर बार कुछ साल साथ रहने के बाद दूसरी महिला के साथ संबंध बनाकर नई शादी की तैयारी करने लगता है.


बिना तलाक दिए चौथी शादी की तैयारी कर रहा पति

दरअसल, महिला के मुताबिक फिलहाल उनका विवाह कानूनी रूप से समाप्त नहीं हुआ है और मामला अभी अदालत में लंबित है. इसके बावजूद पति चौथी शादी की तैयारी कर रहा है. पीड़िता का आरोप है कि यह न केवल उसके साथ विश्वासघात है, बल्कि कानून का भी खुला उल्लंघन है.

महिला आयोग ने दिए जांच के निर्देश

फिलहाल, मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं. आयोग का कहना है कि बिना विवाह विच्छेद के दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment