👇
High Protein Breakfast Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला ढूंढ रहे हैं, तो सोयाबीन चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और वजन घटाने या फिट रहने वालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। बता दें कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है।
सोयाबीन चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 कप सोयाबीन (रातभर भिगोया हुआ)
1/2 कप बेसन
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 हरी मिर्च
1/2 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक
हरा धनिया
नमक स्वाद अनुसार
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
पानी
तेल
सोयाबीन चीला बनाने की आसान विधि
सबसे पहले भीगे हुए सोयाबीन को मिक्सी में डालकर पीस लें। अब इसमें बेसन और थोड़ा पानी मिलाकर एक स्मूद घोल बना लें।
अब इस घोल में प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें।
तवा गर्म करें और थोड़ा तेल डालें। अब एक करछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं।
मध्यम आंच पर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
गरमा-गरम सोयाबीन चीला हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। आप चाहें तो दही के साथ भी खा सकते हैं।
सोयाबीन चीला क्यों है हेल्दी?
सोयाबीन में भरपूर प्रोटीन होता है।
वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
लंबे समय तक पेट भरा रखता है।
मसल्स बिल्डिंग के लिए फायदेमंद होता है।
अन्य जरूरी टिप्स
बैटर ज्यादा पतला न रखें, वरना चीला सही नहीं बनेगा।
आप इसमें कद्दूकस की हुई गाजर या शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं।
हल्का कुरकुरा बनाने के लिए थोड़ा रवा भी मिला सकते हैं।
इसी के साथ अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो ये हाई प्रोटीन सोयाबीन चीला जरूर ट्राय कर सकते हैं। यह स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन रहेगा।
Disclaimer:
इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। jajantaksandesh.com आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।










