👇
History 18 March: इतिहास में 18 मार्च (History of 18 March) की तारीख स्वतंत्रता के पन्नों पर दर्ज है. साल 1922 में आज ही के दिन ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ (Savinay Avagya Aandolan) के लिए राजद्रोह (Rajdroh) के मामले में ब्रिटिश अदालत (British Court) ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को 6 साल जेल की सजा सुनाई थी. चौरीचौरा (Chauri Chaura) में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की थी, जिसमें 22 लोग मारे गए थे. हिंसा के बाद आंदोलन गांधी जी ने आंदोलन वापस ले लिया, लेकिन अंग्रेज सरकार (English Government) ने उन्हें राजद्रोह का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी.
इतिहास का दूसरा अंश इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त किताबों (Books Fair) से जुड़ा है. दुनिया भर की किताबों को पाठकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत में आज ही के दिन साल 1972 में पहली बार ‘विश्व पुस्तक मेले’ (World Book Fair) का आयोजन हुआ. 18 मार्च से 4 अप्रैल तक दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) में मेला लगा, जहां 200 से अधिक प्रकाशकों ने भाग लिया. तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरी (V.V Giri) ने इसका उद्घाटन किया था.
इतिहास के तीसरे अंश में बात बॉलीवुड के सुपरस्टार शशि कपूर (Sashi Kapoor) की. 18 मार्च, 1938 को कोलकाता (Kolkata) में जन्मे शशि कपूर ने 50-60 के दशक में बॉलीवुड (Bollywood Shashi Kapoor) में 160 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया. पद्भभूषण (Padm Bhushan) और दादा साहब फाल्के अवॉर्ड (Dada Sahab Falke Award) से सम्मानित शशि कपूर ने रंगमंच के कलाकारों के लिए ‘पृथ्वी थियेटर’ (Prithwi Theatre) को नया आयाम दिया.
देश-दुनिया में 18 मार्च की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-
2000: प्रो-इंडिपेंडेंस मूवमेंट के नेता चेन शुई-बेन ताइवान के राष्ट्रपति बने. उन्होंने 55 साल से सत्ता में काबिज नेशनलिस्ट पार्टी का राज खत्म किया.
1990: अमेरिकी संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई. संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया. इसके बावजूद भी इन कलाकृतियों का कुछ पता नहीं चला.
1974: ओपेक देशों के सात सदस्यों ने अमेरिका पर लगे प्रतिबंधों को पांच महीने बाद खत्म किया.
1965: सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव स्पेस वॉक करने वाले पहले इंसान बने. लियोनोव ने अपने अंतरिक्ष यान से बाहर निकलकर 12 मिनट तक ये वॉक की थी.
1936: दक्षिण अफ्रीका में नस्लभेद को खत्म करने वाले राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डी क्लार्क का जन्म हुआ.
1858: डीजल इंजन के आविष्कारक रुडोल्फ डीजल का जन्म पेरिस में हुआ.
1837: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड का जन्म हुआ. क्वीवलैंड दो बार राष्ट्रपति बनने वाले इकलौते ऐसे नेता हैं, जिनका दोनों कार्यकाल लगातार नहीं रहा.
1801: भारत में हथियार बनाने का पहला कारखाना स्थापित किया गया.
1858: डीजल इंजन के खोजकर्ता रूडोल्फ डीजल का जन्म.
1914: आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म.
1914: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह का जन्म.
1940: इटली शासक मुसोलिनी, हिटलर के बातचीत में युद्ध में प्रवेश के लिए सहमत हुए.










