👇
Chhattisgarh News/बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को कृषि उपज मंडी बलौदाबाजार में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से मॉ रिहेब आसरा एलिम्कों द्वारा पूर्व में चिन्हांकित 5 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया।
दरअसल, कलेक्टर शर्मा ने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है।इनमें एक महत्वपूर्ण योजना सहायक उपकरण से आपको दैनिक कार्य करने और बाहर आने-जाने तथा आपके व्यवसाय मे आवश्यक रुप से सहयोग मिलेगा। साथ ही साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई और नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
फिलहाल, इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, सीएचएमओ डॉ. आर. के. अवस्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार एवं उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल उपस्थित रहें।










