CG TET Result 2026 : छत्तीसगढ़ टीईटी 2026 का रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

👇

CG TET Result 2026 : छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सीजी टीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसका उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.

छत्तीसगढ़ में टीचर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सीजी टीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसका इंतजार लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे थे. इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों की शिक्षक बनने की पात्रता तय की जाती है. अब परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है, जिससे अभ्यर्थी अपने आंसरों का मिलान कर सकते हैं और अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं.

अलग-अलग पेपर के लिए अलग लिंक

बोर्ड ने कक्षा 1 से 5 (पेपर-1) और कक्षा 6 से 8 (पेपर-2) के लिए रिजल्ट के अलग-अलग लिंक जारी किए हैं. उम्मीदवार अपने संबंधित पेपर के अनुसार लिंक चुनकर परिणाम देख सकते हैं.

परीक्षा कब हुई थी?

सीजी टीईटी 2026 की परीक्षा 1 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी. पहली पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए एग्जाम कराया गया था.

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

▪️आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं
▪️होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन खोलें
▪️संबंधित पेपर का लिंक चुनें
रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
▪️सबमिट कर रिजल्ट देखें
▪️स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, पेपर की जानकारी, विषयवार अंक, कुल अंक, अधिकतम अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस, कैटेगरी और परीक्षा तिथि जैसी जरूरी डिटेल्स शामिल होती हैं.

न्यूनतम पासिंग मार्क्स

इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए हैं. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% यानी 150 में से 90 नंबर लाने होंगे. वहीं SC, ST, OBC और PWD वर्ग के लिए 50% यानी 75 अंक निर्धारित किए गए हैं.

आगे क्या मिलेगा फायदा?

जो उम्मीदवार तय कट-ऑफ नंबर हासिल कर लेते हैं, उन्हें शिक्षक पात्रता प्रमाणपत्र दिया जाएगा. इसके बाद वे राज्य में निकलने वाली सरकारी शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. सफल उम्मीदवार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने के लिए पात्र माने जाएंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment