CG Weather : प्रदेश में शुष्क हुआ मौसम..सामान्य से नीचे दर्ज किया गया तापमान..आने वाले दिनों में चढ़ेगा पारा

👇

CG Weather Update/रायपुर। प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को हल्की राहत महसूस हो रही है।


दुर्ग रहा सबसे गर्म

वहीं, राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। अधिकतर स्थानों पर वर्षा नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा।

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

दरअसल मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार 23 मार्च को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

फिलहाल, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment