👇
Chhattisgarh News/दुर्ग। दुर्ग छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका 29 मार्च 2026 को भिलाई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा आयोजित प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल श्री डेका 29 मार्च को पूर्वाह्न 11:15 बजे लोक भवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका दोपहर 12 बजे एस.एन.जी. ऑडिटोरियम सेक्टर 4 भिलाई पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।
वहीं, भिलाई पहुंचने के बाद राज्यपाल श्री डेका दोपहर 12 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे पत्रकारों को संबोधित करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल श्री डेका दोपहर 12:45 बजे भिलाई से पुनः सड़क मार्ग द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और वापस लोक भवन पहुंचेंगे।
दरअसल, राज्यपाल के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
फिलहाल, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को प्रदेश के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जहां पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल रमेन डेका का यह दौरा प्रशासनिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे पत्रकारिता क्षेत्र को भी प्रोत्साहन मिलेगा।


















