IPL 2026 : आज RR vs CSK के बीच मुकाबला..गुवाहाटी में बारिश पूरी तरह रुकी..टॉस में 5 मिनट की देरी

🏏

RR vs CSK IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स इस सीजन की शुरुआत गुवाहाटी के अपने दूसरे होम ग्राउंड पर खेलकर कर रही है, जहां टीम के कुल 3 मैचों का आयोजन होगा.

बारिश पूरी तरह रुकी

कुछ देर की बारिश के बाद अब राहत भरी खबर आई है. गुवाहाटी में बादलों का बरसना थम गया है और मैदान को सुखाने की प्रक्रिया जारी है. पिच पर लगाए गए कवर भी हटा लिए गए हैं और खिलाड़ी भी मैदान पर उतर गए हैं.

गुवाहाटी में बारिश

गुवाहाटी में राजस्थान-चेन्नई की टक्कर शुरू होने से पहले ही मौसम ने दखल दे दी है और इसने टेंशन बढ़ा दी है क्योंकि शहर में बारिश हो रही है और मैदान पर कवर बिछा दिया गया है.

राजस्थान का दबदबा

पिछले 4 सीजन में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं और इसमें पूरी तरह राजस्थान ही हावी रही है. इन 6 मैच में से 5 में राजस्थान ने जीत दर्ज की, जबकि चेन्नई को सिर्फ 2024 में सफलता मिली. आईपीएल 2025 में खेले गए दोनों मैच राजस्थान ने जीते.

कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड?

राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल की टक्कर का रिकॉर्ड बहुत कड़ा है और कोई भी टीम दूसरी पर हावी होती नहीं दिखी है. दोनों के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 16 मैच चेन्नई ने जीते हैं, जबकि राजस्थान को 15 में सफलता मिली है.

राजस्थान में रियान का दौर शुरू

राजस्थान रॉयल्स के लिए 19वां सीजन एक बड़े बदलाव के साथ शुरू हो रहा. पिछले सीजन में कुछ मैचों के लिए टीम की कमान संभालने वाले रियान पराग पहली बार फुल टाइम कैप्टन के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे.

आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर होने वाली है. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने जा रहे इस मुकाबले के साथ ही आईपीएल की दोनों पूर्व चैंपियन टीम लीग के 19वें सीजन में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. राजस्थान रॉयल्स के लिए ये नए दौर की शुरुआत होगी क्योंकि टीम नए कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में उतरेगी. वहीं चेन्नई भी इस बार अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना ही सीजन की शुरुआत करेगी, जो चोट के कारण शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए हैं.

सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि एक अन्य खिलाड़ी भी इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. इसमें एक बड़ा नाम चेन्नई के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का है, जो धोनी की ही तरह कुछ मैचों के लिए बाहर हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स में भी फिटनेस से जुड़े कुछ मसले हैं. अब इनमें से कौन से खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, इसका पता टॉस के दौरान चलेगा.

पुरानी टीमों के खिलाफ उतरेंगे दो दिग्गज

ये मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि दो बड़े खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. एक तरफ राजस्थान के पूर्व कप्तान संजू सैमसन अब से चेन्नई की पीली जर्सी में नजर आएंगे और धोनी की गैरहाजिरी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं लंबे समय तक CSK की सफलता का हिस्सा रहे दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 15 साल बाद फिर से अपनी पहली टीम राजस्थान में लौट आए हैं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment