गांव में मचा हड़कंप.! घर से 20 लाख के सोना-चांदी और नगदी चोरी..आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/सक्ती। जिले के बहेराडीह गांव में बीती रात एक बड़ी चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने गजराज सिंह चंद्रा के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, चोरों ने घर से करीब 15 तोला सोना, 85 तोला चांदी के जेवरात और लगभग 60 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

फिलहाल, सुबह जब परिवार को चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment